बिहारशरीफ, मई 10 -- अपरा एकादशी पर 13 को गूंजेगा भगवान विष्णु का नाम व्रत, पूजा और दान-पुण्य के साथ श्रद्धालु मांगेंगे सुख-शांति का आशीर्वाद पावापुरी, निज संवाददाता। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाली अपरा एकादशी इस वर्ष 13 मई बुधवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली इस एकादशी को भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यह भी पढ़ें- अपरा एकादशी पर 13 को गूंजेगा भगवान विष्णु का नामअपरा एकादशी का महत्व पंडित कृष्णदेव पांडेय ने बताया कि अपरा एकादशी का व्रत आत्मिक शुद्धि और मानसिक शांति प्रदान करने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करन...