इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। पुलिस ने अभियान चला कर महिलाओं को अपराध के प्रति जागरूक किया । उन्हें बताया कि किस तरह अपराध से बचा जा सकता है और यदि अपराध का शिकार हो जाएं तो तत्काल पुलिस से मदद लें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में इकदिल पुलिस ने महिलाओं को एक स्थान पर एकत्रित करके साइबर क्राइम से भी बचने के तरीके बताए। उन्होंने महिलाओं को सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी दिए। यह भी बताया कि किस समय कौन सा नंबर डायल करना है। महिला पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं को बताया कि जरूरत पड़ने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर डायल करें तो पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- मुसीबत में पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.