अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को चिह्नित करें : एसपी
गोंडा, अप्रैल 3 -- गोण्डा, संवाददाता। अपराध के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों को चिह्नित किया जाए। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए, अवैध कमाई पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही न्यायालय से आदेश प्राप्त होने पर संबंधित संपत्तियों को नियमानुसार सील व कुर्क करने की कार्यवाही की जाए। यह निर्देश एसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान दिए। एसपी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही का उद्देश्य अपराधियों की अवैध आर्थिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने के साथ उनकी आर्थिक क्षमता को कमजोर करना है। इससे पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी सफलता मिलेगी। कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ लंबित अभियोगों की विवेचना, लंबित जांच प्रार्थना पत्रों, लंबित प्रारंभिक जांच आदि की स्थिति की समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.