छपरा, जुलाई 8 -- लूट, हत्या, डकैती में फरार अपराधियों के घरों पर थानेदार दस्तक देंगे

क्राइम मीटिंग क्राइम मीटिंग छपरा हमारे संवाददाता । जिले के मढ़ौरा में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित कांडों के निष्पादन तथा जनकेंद्रित पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने के लिए थानेदार प्रस्ताव भेजें। जेल से छूट अपराधियों की खोज खबर उक्त क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी नियमित लेंगे। लूट, हत्या, डकैती में फरार अपराधियों के घरों पर थानेदार दस्तक देंगे। थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का नाम और मोबाइल नंबर ओडी पदाधिकारी रजिस्टर में दर्ज करेंगे।...