गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा। पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर मारपीट एवं गम्भीर अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित करने वाले आरोपी अनन्तराम यादव पुत्र छोटे लाल निवासी खुर्दाबाद जफरापुर थाना नबाबगंज विरुद्ध कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कुर्की की कार्यवाही की है। आरोपी की भूमि कीमती 7,62,450/- रुपये की कुर्क की गयी। इस दौरान जयशंकर सिंह नायब तहसीलदार, अभय सिंह थानाध्यक्ष नवाबगंज, विपुल कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष वजीरगंज, परशुराम मिश्रा आरआई, सिद्धार्थ द्विवेदी व ओमप्रकाश वर्मा लेखपाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.