फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार व सभी क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे । समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में आरोपितों की संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विवेचनाओं के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों द्वारा विवेचनाओं में लापरवाही बरती जाएगी, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को गुणवत्ता पू...