गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में बाइक से गिरकर घायल हो गया था। सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध बटनदार चाकू और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को अपराध शाखा सोहना की टीम सोहना-अलवर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह घबरा गया और पुलिस से बचने के लिए तेज गति से बाइक भगाने लगा। इसी हड़बड़ाहट में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया。

तलाशी में मिला चाकू, अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस टीम ने तुरंत युवक को...