सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सुरसंड। जिले को नशा और अपराध से मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक ठोस और प्रभावी कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया है। इसके तहत जिले के सभी प्रमुख क्षेत्रों को अलग-अलग जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक-एक पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है। इन अधिकारियों को अपने क्षेत्र में प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुपरी की एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और नशा, अपराध व यातायात व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.