अपराध रोकने में सरकार गंभीर नहीं : राजद
पटना, मई 24 -- राजद ने आरोप लगाया है कि अपराध रोकने में सरकार गंभीर नहीं है। रविवार को बयान जारी कर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि अपराध और अपराधियों को रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। ऐसा लगता है कि सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था के नाम पर जिस तरह की नीति अपनायी जा रही है, वहां न्याय की उम्मीद करना मुश्किल है। पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है। अपराधियों पर कार्रवाई साक्ष्य के आधार पर न्यायपालिका करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.