हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई। शाहाबाद कोतवाली प्रभारी को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद जितेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना शाहाबाद क्षेत्र में डकैती, हत्या, छिनैती जैसी घटनाओं की रोकथाम में लापरवाही बरती। स्वयं द्वारा सम्पादित की जा रही विवेचनाओं में रुचि न लेते हुए निस्तारण में लापरवाही बरती। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। एसपी ने निर्देशित किया कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता न बरते। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अरविंद कुमार राय को शाहाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.