हापुड़, अप्रैल 17 -- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली में तैनात एसआई, पुलिस कर्मियों के साथ बैठक का आयोजन करते हुए अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और लोगों से मधुर व्यवहार करने के आदेश दिए। बैठक में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि पुलिस पर आम लोगों का काफी विश्वास होता है। हम लोगों की ड्यूटी बनती है कि हम लोग गांव गांव नगर के मोहल्ले में जाकर गणमान्य लोगों से संपर्क करे। उन लोगों से अपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने वाले अपराधियों के संबंध में जानकारी करें। इसके अलावा कालेज,स्कूल मार्ग पर निरंतर गश्त करें। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस कर्मी की जहां ड्यूटी है वह अपनी ड्यूटी इमानदारी से करें। रात्रि में गश्त के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाहीं नहीं होनी चाहिए। जो लोग लूट, चोरी, गोकशी समेत अन्य संगीन धाराओं में जेल चले गए है उन की निरंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.