फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- नूंह, केशव भारद्वाज। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा है कि जिले गोकशी, साइबर अपराध, बाइक चोरी और नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि इन अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सड़क हादसे बड़ी समस्या बने हुए हैं। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। बाइक पर तीन सवार और हेलमेट न पहनना इसके प्रमुख कारण हैं। इसे रोकने के लिए वाहन चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। वहीं गोकशी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मेवात की छवि को नुकसान पहुंचाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.