मेरठ, मार्च 26 -- Meerut News: यूपी का चिह्नित अपराध माफिया और गैंगस्टर उधम सिंह 4 साल, 8 माह और 5 दिन बाद जेल से जमानत पर रिहा हो गया है। उन्नाव जेल से उधम सिंह के बाहर आते ही वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा गया है। इसके साथ ही मेरठ पुलिस भी अलर्ट हो गई है। करनावल और भदौड़ा समेत आसपास के गांवों में चौकसी बढ़ा दी गई है। दूसरी ओर, जेल से छूटने के बाद उधम सिंह वापस अपने करनावल स्थित घर पर नहीं पहुंचा है। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड या पंजाब में उधम सिंह अगला ठिकाना बना रहा है। करनावल निवासी उधम सिंह कुख्यात अपराधी है और यूपी का चिह्नित अपराध माफिया भी है। 20/21 जुलाई 2021 को उधम सिंह ने करनावल के इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक गौरव राजपूत समेत पूरे स्टाफ को धमकाया और रंगदारी मांगी थी। इस मामले में शाखा प्रबंधक गौरव राजपूत की ओर से सरूरपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.