अपराध पर लगे अंकुश, हटाएं जाए जमे अफसर
भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। अपना दल कामेरावादी पार्टी का प्रतिनिध मंडल गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी से मिला। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें पत्रक सौंपा गया। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल ने मांग किया कि औराई थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ा है। हत्याओं समेत अन्य घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं किया गया। चोरियों, महिलाओं के साथ अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि जिले में पुलिस की मिली भगत से जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। सभी थाना एवं पुलिस अफसरों के सरकारी नंबरों पर बात नहीं हो पाती है। सड़क किनारे घायल पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को पुलिस संदेह की नजर से देखती है। थानों पर गर्मी को देखते हुए पानी, पंखा, कूलर आदि के इंतजाम किए जाएं। लंबे समय से तैनात प्रभारी निरीक्षकों एवं चौकी प्रभारियों को हटाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.