रांची, अगस्त 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस ने वर्ष 2026 के जनवरी से अगस्त माह के दौरान राज्य में अपराधियों, नक्सलियों और साइबर ठगों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाकर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साइबर अपराध रोकने, अवैध मादक पदार्थों की जब्ती और आपराधिक वारदातों में बरामदगी के जरिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय संपत्ति को फ्रीज, रिकवर या जब्त किया गया है। नशीले पदार्थों के खिलाफ 41 करोड़ की जब्ती यह भी पढ़ें- पेपर लीक, मानव तस्करी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान; बिहार में किस-किस अपराध पर लगेगा सीसीएनशीले पदार्थों की तस्करी मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने जनवरी से जून 2026 के बीच 435 मामले दर्ज कर 710 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा। इस दौरान लगभग 41...