सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- पुपरी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुपरी के आवासीय कार्यालय पर एएसपी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न थाने में लंबित कांडों, वारंट व कुर्की जब्ती वारंट का क्रमबद्ध रूप से समीक्षा की गई। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। एएसपी सुनीता ने अपराध पर नियंत्रण और पुलिसिंग में पारदर्शिता बनाएं रखने की नसीहत दी। पुलिस कर्मियों को जनता से समन्वय स्थापित करने व शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एएसपी ने थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की। अपराध गोष्टी में पुलिस इंस्पेक्टर अजित कुमार श्रीवास्तव(पुपरी) परशुराम सिंह(सुरसंड), थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार पुपरी, लालकुमार गुप्ता सुरसंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.