अपराध पर दोहरे मापदंड अपनाएं जा रहे हैं : पूर्व मंत्री
पीलीभीत, जून 30 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के अगले दिन भाजपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर सपा सरकार की योजनाओं पर भाजपा द्वारा श्रेय लिए जाने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि समाज में होने वाले अपराध को लेकर भी दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। यह ठीक नहीं है। इससे सममाज में ठीक संदेश नहीं जा रहा। प्रेस से बात करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों सदर विधान सभा में दो अलग अलग मामले के अंतर्गत बच्चियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे कृत्यों पर अलग अलग तरह से रुख दिखा। एक आरोपी के घर बुलडोजर चला जबकि दूसरे के घर ऐसा कुछ नहीं हुआ। पूर्व मंत्री ने वर्तमान में बिजली समस्या उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी पावर स्टेशन नहीं बनाएं। सपा सरकार के कार्य काल वाले पावर स्टेशन से ही काम चल रहा है। बबुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.