अररिया, जुलाई 2 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। मुंबई से पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी हुए एक मोबाइल फोन की कहानी ने तीन राज्यों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क की आशंका खड़ी कर दी है। मामला सिर्फ एक मोबाइल चोरी तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि चोरी के मोबाइल के आधार पर फाइनेंस और पहचान से जुड़े दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार अलीपुरद्वार निवासी नीमा लांबा का मोबाइल महाराष्ट्र से चोरी हुआ था। जांच के क्रम में यह मोबाइल पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार के फारबिसगंज पहुंचा और आदर्श थाना मुख्यालय के सामने संचालित बालाजी कंप्यूटर नामक दुकान तक पहुंच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरी हुए मोबाइल के आधार पर लोन की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई। पीड़ित नीमा लांबा जब अपने चो...