संभल, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जवाहर रोड कैंप कार्यालय पर समाजसेवी एनके नरेंद्र कुमार का भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नरेंद्र कुमार समाजसेवी को अपराध निरोधक समिति लखनऊ के संगठन सचिव बनाए जाने पर कैंप कार्यालय में फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि जिले में जेल विजिटर होने के बाद अपराध निरोधक समिति संगठन सचिव प्रदेश सरकार द्वारा जिले के लिए गौरव की बात है। नरेंद्र कुमार अब समस्त जिलों में जेल विजिटर घोषित कर सकेंगे। सभी पदाधिकारी ने प्रदेश संगठन सचिव को मिष्ठान खिलाकर एवं फूलमाला बनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला संगठनमंत्री उमेश चंद्र वार्ष्णेय, चिंटू शर्मा, दीपक वार्ष्णेय, सुशील अग्रवाल, रमेश ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.