बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- सदर एसडीपीओ-टू ने बैठक में दी चेतावनी हरनौत, निज संवाददाता। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने शनिवार को तेलमर स्थित अपने कार्यालय में थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था के मामले में लापरवाही पर थानेदार नप जाएंगे। उन्होंने विभिन्न थानों में लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा की। होली को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर फ्लैग मार्च निकाला जाए। उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कारवाई की जाएगी। गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने पर जोर दिया गया। साथ ही वारंटियों की सूची बनाकर उनकी गिरफ्तारी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.