फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। यूपी 112 को 17 नई गाड़ियां मिल गई हैं। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और पुलिस का रिस्पांस टाइम भी बेहतर होगा। कहीं भी सूचना मिलेगी पुलिस की टीम तेजी के साथ पहुंच जाएगी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने नई मिली चार पहिया गाड़ियों का पूजन किया और झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। फतेहगढ़ पुलिस लाइन से आपातकालीन सेवा डायल 112 की चार पहिया वाहनों को झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुये कहा कि डायल 112 सेवा आमजन की त्वरित सहायता एंव सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- कटिहार: डायल-112 और बीट पुलिस अलर्ट मोड में नई गाड़ियों के आने से पुलिस का रेस्पांस टाइम बेहतर होगा और घटना स्थल पर तेजी से पहुंचना संभव होगा। इन नए वाहन...