जमशेदपुर, जून 5 -- दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मनोज कौशिक ने बुधवार को कोल्हान क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अपराध लंबित मामलों के निष्पादन और पुलिसिंग को जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आधुनिक तकनीकी प्रणालियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि अपराध अनुसंधान और जनसुरक्षा दोनों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

सड़क हादसे कम करने को बढ़ाएं निगरानी बैठक में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रमुख मार्गों पर प्रभावी निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उ...