भदोही, फरवरी 16 -- भदोही, संवाददाता। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण को चलाए जा रहे अभियान में डॉग स्क्वॉड द्वारा सराहनीय प्रदर्शन हो रहा हे। डॉग स्क्वॉड की मदद से लूट, हत्या, जैसे बड़े मामलों का खुलासा करने में भी काफी सहयोग मिला है। एसपी के मुताबिक 12 फरवरी को औराई थाना क्षेत्र के ग्राम कुनबीपुर में एक चार वर्षीय बच्ची अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोनबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला था। परिजनों की तहरीर पर स्थानीय पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश को अथक प्रयास जारी की थी। इसमें डॉग स्क्वॉड श्वान मैको ने गुमशुदा बच्ची को गांव के कुएं से खोज निकाला था। चोरी और लूट जैसे मामलों में भी जुटकर अपराधियों को पकड़ने में दिशा निर्धारित तय करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी संभव ह...