लखनऊ, फरवरी 26 -- साइबर थाने, डेटा विश्लेषण और डिजिटल तकनीक से आमजन को मिलेगा त्वरित न्याय सरोजनीनगर, संवाददाता। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने कहा है कि आधुनिक समय में पारंपरिक पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब अपराध की रोकथाम व जांच में डेटा विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल तकनीक निर्णायक साबित हो रही है। एडीजीपी यश गुरुवार को उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तकनीक का अंतिम उद्देश्य आम नागरिक को सुरक्षा और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में प्रदेश में साइबर पुलिस स्टेशनों की स्थापना की जा रही है, जहां तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती हो रही है। एआई आधारित विश्लेषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.