गया, फरवरी 10 -- जिले में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी सुशील कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और नियमित गश्ती को प्राथमिकता देने को कहा। एसएसपी ने कहा कि रात्रि गश्ती और मजबूत की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए और शराब, नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाए। एसएसपी ने हाल की आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक थानाध्यक्ष से क्षेत्रवार अपराध की स्थिति, कार्रवाई और उपलब्धियों की जानकारी ली। क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.