अपराध नियंत्रण पर जोर, नहीं चलेगी सुस्ती : एसपी
पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एसपी स्वीटी सहरावत ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक के दौरान थानावार अपराध का डाटा एवं इनके निष्पादन में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा वारंट तथा कुर्की के मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। कुछ मामलों में थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए। खासकर अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की सुस्ती को त्यागने की नसीहत दी गयी। इसके अलावा थाना आने वाले फरियादियों से मानवीय व्यवहार पर भी एसपी का जोर रहा। इस दौरान बेहतर पुलिसिंग के लिए जिले के छह पुलिस अफसरों को सम्मानित किया गया। एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं अन्य पुलिस कर्मियों को अच्छा कार्य के लिए प्रेरित किया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में जिले के पांच थानाध्यक्ष एवं एक ओपी प्रभारी शामिल थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.