सीतामढ़ी, मार्च 10 -- बथनाहा। एसडीपीओ सदर-2 आशीष आनंद के अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति, लंबित कांडों की प्रगति, वारंट और कुर्की के निष्पादन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीपीओ सदर दो ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाएं और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएं। साथ ही शराब तस्करी, चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया। थाना स्तर पर आने वाली आम जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा त्योहारों और भीड़भाड़ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.