रामगढ़, अप्रैल 21 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को 60 दिनों के भीतर कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया। मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में स्पष्ट किया गया कि लंबित मामलों में तेजी लाना और गंभीर अपराधों में समयबद्ध कार्रवाई प्राथमिकता होगी। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु, डीएसपी मुख्यालय सह एसडीपीओ रामगढ़ सहित सभी अंचल निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी और शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में मार्च महीने में दर्ज व निष्पादित कांडों की समीक्षा करते हुए प्रतिवेदित मामलों से अधिक निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश विशेष रूप से बलात्कार और पोक्सो एक्ट स...