जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। झारखंड मानवाधिकार एसोसिएशन (जेएचआरए) के प्रतिनिधिमंडल ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, नशाखोरी, भू-माफिया और अंतरजिला व अंतरराज्यीय अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसएसपी को सुझाव ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष मनोज किशोर ने किया। संगठन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी और सघन जांच के साथ जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां व पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच त्वरित सूचना तंत्र विकसित करने का सुझाव दिया। मानगो, जुगसलाई, साकची व गोलमुरी में रात आठ बजे के बाद अड्डाबाजी पर कार्रवाई तथा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दुकानों को रात 10.30 बजे तक बंद कराने की मांग की गई। वार्ड स्तर पर सुरक्षा समितियां गठित करने, किरायेदारों व होटलों का सत्यापन कराने, नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की बिक्री रोकने पर भी जो...