भागलपुर, मई 7 -- पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना था।जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के कागजात की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस तरह का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वाहन जांच के दौरान कई लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- नियमों की अवहेलना पर जुर्माना लगाया पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.