अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने थानाध्यक्षों को लगाई फटकार
समस्तीपुर, मई 10 -- समस्तीपुर, निप्र। जिले में बढ़ते अपराध और लंबित मामलों को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान कई थाना क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को फटकार लगाई गई तथा कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई। बैठक में पिछले एक माह के दौरान हुई कानूनी कार्रवाई, लंबित मामलों के निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी और जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को नियमित एवं प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.