अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ की समीक्षा बैठक
गोड्डा, जून 12 -- महागामा। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने शुक्रवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस प्रभागों के इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में घटित विभिन्न आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के मामलों, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्ती अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.