रांची, मई 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए क्राइम टास्क फोर्स बनाएगी। राज्य में नक्सल अभियान के लिए गठित 120 सैट टीमों से ही क्राइम टास्क फोर्स गठित की जाएगी। डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर सैट टीमों की समीक्षा के लिए जगुआर डीआईजी इंद्रजीत महता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डीआईजी जगुआर कार्तिक एस व डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य के 13 एसआरई जिलों में क्राइम टास्क फोर्स की दो-दो टीमें होंगी, जबकि शेष 11 जिलों में एक-एक टीम गठित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.