देवघर, मई 26 -- देवघर प्रतिनिधि। एसडीपीओ कुलदीप कुमार रविवार देर रात नगर थाना पहुंचे। विभिन्न मामलों की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, गश्ती तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना में दर्ज कांडों की प्रगति रिपोर्ट देखी तथा अनुसंधान कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए नियमित गश्ती के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। पुलिस अधिकारियों से कहा कि रात विशेष सतर्कता बरती जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। बाजार, चौक-चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी आवश्यक दिशा...