गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बरामपुर जिलांतर्गत चांदो थाना में झारखंड-छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान गढ़वा(झारखंड) पुलिस की ओर से पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी भंडरिया सुभाष कुमार पासवान और थाना प्रभारी बड़गड़ दीपक कुमार मौर्य मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए अंतर्राज्यीय समन्वय पर जोर दिया गया। वहीं बलरामपुर(छत्तीसगढ़) पुलिस की ओर से अनुविभागीय अधिकारी, बलरामपुर याकूब मेमन, थाना प्रभारी, चांदो देवेंद्र सिंह टेकाम, थाना प्रभारी, सामरी पाठ विजय सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस के द्वारा सीमावर्ती इलाकों में गौ तस्करी, अपराध नियंत्रण, अपराधियों, संदिग्धों और वारंटियों की जानकारी साझा करने के लिए सूचनाओं के आदान-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.