उरई, जून 16 -- उरई। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अभियोजन, अपराध नियंत्रण एवं भूमि विवाद निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में हत्या, लूट, महिला अपराध, पॉक्सो एवं गैंगस्टर एक्ट के मामलों की प्रगति का परीक्षण करते हुए निर्देश दिए गए कि गंभीर अपराधों की विवेचना निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर प्रभावी पैरवी की जाए जिससे दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। भूमि विवादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याओं की जड़ भूमि विवाद होते हैं।,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...