भभुआ, मई 19 -- भभुआ। सदर अनुमंडल के नए एसडीपीओ ओम प्रकाश ने मंगलवार को ज्वाइन कर कार्यभार संभाला। नए एसडीपीओ ने साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अनिकेत अमर से अपने कार्यालय कक्ष में प्रभार ग्रहण किया। नवागत एसडीपीओ ने कहा कि अपराध नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेते हुए नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थानाध्यक्षों को अपने इलाके के असामाजिक तत्वों व अपराधिक किस्म के लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। यह भी पढ़ें- अपराध निंयत्रण हमारी प्राथमिकता रहेगी: एसडीपीओबैठक में मंत्री ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा की भभुआ। उच्च शिक्षा एवं व...