नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस की ओर से वर्ष 2023 से 2025 तक जारी तुलनात्मक अपराध आंकड़ों में हत्या, लूट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, पुलिस की जांच और मामलों को सुलझाने की दर भी कई श्रेणियों में 95 फीसदी से अधिक रही है। हालांकि, जबरन उगाही और झपटमारी जैसे अपराध अब भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं, जिनमें खुलासे की दर अपेक्षाकृत कम है। हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में कमी आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में हत्या के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। वर्ष 2023 में जहां 506 हत्याएं दर्ज की गई थीं, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 491 रह गई। इन मामलों में दिल्ली पुलिस ने 95.32 फीसदी की प्रभावशाली दर से केस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.