बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- अपराध चरम पर, न्याय के लिए भाकपा माले प्रतिनिधियों ने दिया धरना सदस्यों ने कहा गरीबों का हो रहा शोषण, इलाज में भी लापरवाही अस्पताल चौक पर लोगों ने की नारेबाजी फोटो : धरना : अस्पताल चौक पर मंगलवार को धरना पर बैठे भाकपा माले प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अस्पताल चौक पर मंगलवार को भाकपा माले प्रतिनिधियों ने धरना दिया। मेल नेता सुनील कुमार ने कहा कि अपराध चरम पर है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। गरीबों का ही सस्तर पर शोषण किया जा रहा है। हद तो यह कि सदर अस्पताल जैसे संस्थानों में इलाज में भी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव के बाद सरकार बनते ही सामंतो, अपराथियों, गुण्डों का मनोबल बढ़ गया है। गरीबों पर बुलडोजर चलना, विपक्षी के नेताओं पर हमला करना, गरीबों के जानवर की चोरी करना, हत्या-बलात...