जमशेदपुर, जनवरी 16 -- सोशल मीडिया पर रील बनाकर पुलिस को गोली मारने की धमकी देने वाले अजय वाल्मिकी उर्फ मोटा को बिरसानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अजय की गिरफ्तारी बुधवार देर रात हुरलुंग पुल के पास उस वक्त हुई, जब वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से देसी कट्टा, दो गोली और मोबाइल बरामद किया है। गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर हुरलुंग पुल के पास घूम रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा बरामद किया गया। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूर्व में सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर पुलिस को चुनौती देते हुए गोली मारने की बात कही थी। विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में लूट का है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.