कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- नवागत पुलिस कप्तान सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार रात थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी का परिचय प्राप्त किया। क्षेत्र की संवेदनशीलता, लंबित विवेचनाएं, वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की स्थिति, अपराध नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की संक्षिप्त जानकारी ली। स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर ही काम किया जाए। उन्होंने मनमानी करने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। अपराधियों का सत्यापन, गोकशी, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र फैक्ट्री से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने के आदेश दिए। यह भी कहा कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.