छपरा, मार्च 11 -- सारण के सभी थाने होंगे डिजिटल जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को पारदर्शी करने की पहल छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक आधुनिक तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के सभी थानों को चरणबद्ध तरीके से डिजिटल किया जा रहा है। इसके तहत पिछले पांच वर्षों के अपराध के आंकड़ों को डिजिटल बोर्ड पर अपडेट किया जाएगा। इसकी तैयारी पुलिस विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी थानों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के सभी थानों में डिजिटल अपराध मानचित्र बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े डिजिटल रूप में प्रदर्शित होंगे। इससे न केवल पुलिस कर्मियों को अपराध की स्थिति का त्वरित आकलन करने में सुविधा होगी, बल्कि आम लोगों के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.