अपराध की साजिश रच रहे तीन युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
मुंगेर, जुलाई 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर थाना पुलिस ने अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की, तथा जनता मोड़ स्थित हरिजन स्कूल के समीप से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि, तीनों युवक स्मैक का सेवन कर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों ओर से घेराबंदी की और तीनों को मौके से दबोच लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी विधु रंजन के पुत्र शान, सफियासराय थाना क्षेत्र निवासी स्व. रतन राम के पुत्र राजकमल राम तथा जमालपुर के मारवाड़ी पट्टी निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.