अपराध की साजिश रचते बदमाश पिस्टल व गोली के साथ धराया
समस्तीपुर, जून 5 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत स्थित धमुआ चौक के समीप अपराधिक वारदात को अंजाम देने में जुटे बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। दबोचे गए बदमाश के पास से एक पिस्टल व 10 गोली बरामद किया गया। बदमाश की पहचान पतैली गांव निवासी हरेराम झा के पुत्र विक्की झा के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पतैली गांव के धमुवां चौक के सड़क किनारे से उक्त युवक को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर किसी की हत्या करने की योजना बना रहा था। यह भी पढ़ें- हत्या की नीयत से किया युवकों पर हमला इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने उसकी योजना को नाकाम करते हुए विक्की झा को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। उन्होंने कहा उससे पूछताछ कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.