अपराध की साजिश एक बार फिर नाकाम! जमालपुर पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों को दबोचा
मुंगेर, जून 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित आपराधिक घटना को समय रहते विफल कर दिया। रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर कॉलोनी स्थित एक जर्जर और टूटे हुए रेलवे क्वार्टर में जमा पांच संदिग्ध युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में संभावित आपराधिक वारदात टल गया। और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। गिरफ्तार युवकों की पहचान छोटी केशोपुर निवासी अभिषेक आनंद, राजीव रंजन, पल्लव कुमार, नया टोला केशोपुर निवासी नीतीश कुमार तथा फुल्का गुमटी निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर कॉलोनी के एक परित्यक्त क्वार्टर में कुछ युवक संदिग्ध परिस्थिति में एकत्रित होकर किसी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.