संतकबीरनगर, मार्च 9 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम हेतु महुली थाने की पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। महुली कस्बा, काली जगदीशपुर व जयरामपट्टी क्षेत्र में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस टीम ने बाजार, प्रमुख मार्गों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर लोगों से संवाद किया। उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पुलिस टीम द्वारा आमजन व दुकानदारों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। इसके अतिरिक्त लोगों को अपने प्रतिष्ठानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.