सीवान, मई 4 -- मृतक सोनू यादव के पिता गरजू यादव भिलाई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना से वे गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, क्योंकि वे अधिकतर समय रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते थे। पिता गरजू यादव ने बताया कि सोनू यादव की पढ़ाई में रुचि नहीं थी, जिस कारण वो ज्यादा पढ़ लिख नहीं सका। वह युवावस्था में ही गलत संगत में पड़ गया। वर्ष 2019 में असांव थाने में उसके खिलाफ पहला आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज होते गए। यह भी पढ़ें- छत से देख रहा था, सोनू ने गन निकाल गोली मारी; पूर्व बीजेपी MLC ने भांजे की हत्या के बाद पुलिस से क्या कहा सोनू यादव शादीशुदा था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। उसके...