मधुबनी, मई 4 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाने की पुलिस ने रविवार को अपराध की योजना बना रहे छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोइर गांव से हुई। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार यादव के पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिससे किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपित रुद्रपुर, अंधराठाढ़ी, ललमनिया और बाबूबरही थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर से दो संदिग्ध बाइक को भी जब्त की है। जिनका उपयोग आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अन्य संभावित आरोपितों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.