सहरसा, मार्च 17 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सोमवार को बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नया टोला के वार्ड संख्या एक स्थित अर्जुन साह की गुमटी के पास तीन व्यक्ति हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर छापेमारी की गई।पुलिस को देखते ही तीनों बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर दो को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी में द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.