सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय का डुमरा थाना क्षेत्र अब धीरे-धीरे अपराध का 'हॉटस्पॉट' बनता जा रहा है। कोर्ट, थाना, कलेक्ट्रेट और सरकारी दफ्तरों के आसपास जहां सुरक्षा सबसे मजबूत मानी जाती हैं। वहीं, अपराधी सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। लगातार बढ़ती बाइक चोरी, छिनतई और स्नेचिंग की घटनाओं ने न सिर्फ आम लोगों की नींद उड़ा दी है, बल्कि पूरे सिस्टम की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि जहां सबसे ज्यादा सुरक्षा और निगरानी होनी चाहिए, वहीं अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बढ़ती बाइक चोरी, छिनतई, स्नेचिंग और गृहभेदन की घटनाओं ने आम लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। डुमरा थाना क्षेत्र में हुए अपराध के आंकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.